ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जस्ट टुडे
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार को मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउण्डेशन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस समय अस्पताल में नीतू सिंह ऋषि के साथ है। करीबी लोगों का कहना है कि ऋषि कपूर की हालत ज्यादा ही खराब हो गई है। ऐसे में उन्हें तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया है। 

पिछले माह से चल रहे थे बीमार


इससे पहले भारत लौटने के बाद ऋषि कपूर पूरी तरह स्वस्थ थे। हालांकि, खबर यह है कि पिछले एक माह से ऋषि कपूर की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

न्यूयॉर्क में करा चुके हैं कैंसर का इलाज

ऋषि कपूर पिछले साल सितम्बर में न्यूयॉर्क में करीब एक साल कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। इन्हें वर्ष 2018 में कैंसर का पता चला था। उस समय न्यूयॉर्क में ऋषि के साथ उनके बेटे रणवीर भी उनके साथ थे। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज