रामायण के सुग्रीव का निधन, राम-लक्ष्मण ने जताया शोक

रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुन्दर कलानी का लम्बी बीमारी के बाद निधन


जस्ट टुडे
मुम्बई। रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक रामायण में किष्किंधा महाराज सुग्रीव का किरदार निभाने वोल 
श्याम सुन्दर कलानी का गुरुवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक श्याम सुन्दर कलानी काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। श्याम सुन्द कलानी ने रामायण धारावाहिक से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। उनके निधन पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। 


अरुण गोविल ने ट्विटर पर श्याम सुंदर के निधन पर शोक जताया और लिखा, 'मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दु:खी हूं, उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 


परिवार को शक्ति दे भगवान

वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्विटर पर लिखा कि हमारे सहयोगी श्याम सुंदर कलानी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ। खेद है, जिन्होंने रामायण में हमारे साथ सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करने की शक्ति दें।


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज