पीपीई किट और एन-95 मास्क के लिए राज्यपाल ने दस लाख रूपए दिए

जस्ट टुडे

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने पी पी ई किट और एन-95 मास्क की खरीद हेतु दस लाख रूपए की राशि स्वास्थ्य विभाग को दी है। राज्यपाल मिश्र ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दूरभाष पर वार्ता कर बताया कि यह राशि राज्यपाल राहत कोष से प्रदान की जा रही है। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि इस राशि से क्रय किए जाने वाले पी पी ई किट और एन-95 मास्क का उपयोग सवाई मानसिंह चिकित्सालय, आर.यू.एच.एस, चिकित्सालय और राज्य के अन्य चिकित्सालयों में आवश्यकता के अनुरूप किया जाए।

 


राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए राज्य में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रतिदिन लेते हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद राज्यपाल मिश्र ने राज्यपाल राहत कोष से दस लाख रूपए की राशि आर एम एस सी लि. को भेजे जाने के निर्देश दिए।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज