लॉकडाउन में ‘समर्पण’ सेवा...जरूरतमंदों को रोज कलेवा
समर्पण संस्था ने लॉक डाउन के दौरान 15 चरणों में 501 जरूरतमंद परिवारों को बांटे राशन किट
जस्ट टुडे
जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित 'समर्पण संस्थाÓ ने लॉकडाउन के दौरान कुल 15 चरणों में 501 जरूरतमंद परिवारों को राशन के किट वितरित किए।
राशन किट वितरण प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सभी सेक्टरों के साथ सन्नी नगर, सावित्री विहार, शिक्षा सागर कॉलोनी, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, शान्ति विहार आदि में किया गया।
नियमों की दी जानकारी
संस्था की ओर से राशन किट वितरण के साथ मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाकर रहने की जानकारी भी दी गई। लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रहे, इसे ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा 'लोकोपकार' अभियान चलाया गया है, जिसमें नियमित रूप से जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर राशन किट वितरित किए जा रहे हैं।
राशन किट में यह सामग्री
राशन किट में 5 किलो आटा ,1 किलो चावल, आधा किलो दाल, आधा लीटर तेल , 1 किलो नमक, 100 ग्राम मिर्च, 50 ग्राम हल्दी आदि पैक किए गए हैं। लॉकडाउन की शुरुआत में 321 भोजन के पैकेट भी संस्था द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए।
ये दे रहे सहयोग
राशन किट वितरण में समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के साथ संस्था के कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल, प्रवक्ता राम लाल 'रोशन', संयुक्त सचिव बी. एल. मेहरडा, एजुकेशनल एम्बेसेडर राज कुमार भारद्वाज, संरक्षक राजेश कुमार बैरवा, संरक्षक सुमित्रा पाल भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।