कोरोना से दुनिया में 30 लाख से ज्यादा संक्रमित...दो लाख मौत

जस्ट टुडे
वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। अमरीका जैसी महाशक्ति भी इसके सामने लाचार हो गई है। इस वायरस ने दुनियाभर में अब तक करीब 30 लाख 64 हजार 225 लोगों को संक्रमित कर चुका है। साथ ही करीब 2 लाख 11 हजार 537 लोग इसके कारण काल के ग्रास में समा चुके हैं। हालांकि, 9 लाख 22 हजार 387 संक्रमित इससे ठीक भी चुके हैं।

चीन में जिम और पूल फिर हुए बंद


उधर, चीन ने महामारी की दूसरी लहर के डर से जिम और स्वीमिंग पूल को फिर से बंद कर दिया है। चीन में जिम जनवरी में बंद कर दिए गए थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे फिर से खुल गए थे। चीन में बाहर से आने वाले लोगों में मामले बढ़ रहे हैं। इस कारण बीजिंग में आने वाले किसी भी व्यक्ति को सरकार के बताए होटलों में 14 दिन तक क्वारेंटाइन किया जा रहा है। उधर, सिंगापुर में महामारी दूसरे चरण में पहुंच गई है। यहां संक्रमण के मामले 14 हजार से ज्यादा हो गए हैं। ज्यादातर मामले बाहर से काम करने आए मजदूरों में सामने आए हैं।

किस देश में कोरोना से क्या है हाल


देश               इतने संक्रमित    कितनी मौतें       ठीक हुए

अमरीका         10,10,356        56,797          1,38,990
स्पेन               2,29,422          23,521         1,20,832
इटली              1,99,414          26,977          66,624
फ्रांस               1,65,842          23,239          45,513
जर्मनी             1,58,142           6,126         1,14,500
ब्रिटेन              1,57,149         21,092      जानकारी नहीं
तुर्की                1,12,261           2,900            33,791
ईरान                  91,472           5,806            70,933
चीन                   82,836           4,633            77,555
रूस                    87,147              747              7,346
(स्रोत: ये आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न आर्टिकल्स से लिए गए हैं।)

अमरीका में न्यूयॉर्क सर्वाधिक प्रभावित

कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान अमरीका में 1303 लोग दम तोड़ चुके हैं। अमरीका में 56 हजार 797 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। वहीं देश में 10 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क स्टेट में दो लाख 98 हजार संक्रमित हैं, जबकि 22 हजार 623 लोगों की जान जा चुकी है।


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज