कागजी मोहल्ले में 5 दिन में 88887 लोगों की स्क्रीनिंग

कागजी मोहल्ले में पांच दिन से लगातार सक्रिय हैं कोरोना वॉरियर्स
15274 लोगों की शनिवार को की गई स्क्रीनिंग


जस्ट टुडे
जयपुर। सांगानेर स्थित कागजी मोहल्ले में अभी तक 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। कोरोना वॉरियर्स लगातार सांगानेर क्षेत्र में लगातार स्क्रीनिंग का कार्य कर रहे हैं, ताकि अन्य संभावित पॉजिटिव का पता समय रहते लगाया जा सके। इससे संक्रमण ज्यादा लोगों में नहीं फैल पाता है।




ब्लॉक सीएमओ, सांगानेर धनेश्वर शर्मा ने बताया कि शनिवार को को कागजी मोहल्ले में चिकित्सा विभाग की 35 टीमों ने 2996 घरों का सर्वे किया। इनमें करीब 15274 लोगों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग में लोगों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री, पिछले दिनों कितने लोगों से मिले, किसी बाहरी व्यक्ति के उनके यहां आने, पहले से किसी बीमारी से ग्रसित होने सहित कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जिनके आधार पर प्रथमदृष्टया यह अनुमान लग जाता है कि कहां पर कोरोना संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है। 

किस दिन कितने लोगों की हुई स्क्रीनिंग

ब्लॉक सीएमओ, सांगानेर धनेश्वर शर्मा ने बताया कि चिकित्सा टीम सांगानेर ब्लॉक में पूरी तरह अलर्ट है। सांगानेर के कागजी मोहल्ले में लगातार घरों का सर्वे और लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हमारे कोरोना वॉरियर्स पूरी मुस्तैदी के साथ कोरोना को मात देने में लगे हुए हैं, जिससे संक्रमण का फैलाव अधिक ना हो। शुनिवार सहित पिछले पांच दिन के आंकड़ों पर यदि नजर डाली जाए तो तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाती है कि किस तरह कोरोना वॉरियर्स सांगानेर के कागजी मोहल्ले में अलर्ट हैं। वे अपनी जान को दांव पर लगाकर क्षेत्र की जनता को बचाने में लगे हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक पांच दिनों के अंदर कोरोना वॉरियर्स करीब 88887 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा विभाग कितना संजीदा है।

कब             कितने घर         कितने लोग
21 अप्रेल          2750                  14,500
22 अप्रेल          3957                  20266
23 अप्रेल          3874                  18024
24 अप्रेल           4151                   20823
25 अप्रेल          2996                   15274


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज