गोबर से कमाएगी मनी, राज्य की पहली पालिका बनी

जस्ट टुडे

जोधपुर। जोधपुर के पीपाड़ शहर की पालिका सार्वजनिक रास्तों पर पड़े गोबर को दिन में दो बार उठाएगी, रहेगी साफ-सफाई
पीपाड़ शहर। पीपाड़ नगर पालिका द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं के गोबर की साफ -सफाई के साथ अब पालिका की आय भी बढ़ेगी। आज से शहर में सार्वजनिक रास्तों-चौराहों पर आवारा पशुओं द्वारा किए जा रहे गोबर को पालिका की टैक्सी द्वारा एकत्रित किया जाएगा। टैक्सी दिन में दो बार शहर के अंदरूनी हिस्से से गोबर उठाएगी। अधिशासी अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक में पार्षद घनश्याम तिवारी ने मुद्दा उठाया कि शहर में आवारा पशुओं द्वारा जगह-जगह गोबर करने से सड़कों पर गंदगी फैली रहती है।

 


गोबर की गंदगी से सड़कें फिसलन वाली हो जाती है, जिसके चलते दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार बनते हैं। तिवारी द्वारा बोर्ड बैठक में उठाए गए मुद्दे पर शहर में पालिका की टैक्सी द्वारा गोबर उठाने कार्य शरू किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में दिन में दो बार टैक्सी द्वारा गोबर उठाया जाएगा। बोर्ड में प्राप्त सुझावों के आधार पर उठाए गए कचरे को एकत्रित कर नीलाम किया जाएगा। जिससे पालिका के आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।

... आमदनी भी बढ़ेगी, पार्क भी रहेंगे हरे-भरे
अधिशासी अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उठाए गए गोबर को तहसील के पास पालिका की जगह पर एकत्रित किया जाएगा। महीने भर में  एकत्रित किए गए गोबर की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के आधार पर गोबर की नीलामी की जाएगी। वही पालिका द्वारा बनाए गए फुले पार्क, व्यास पार्क, मूंदडा सर्किल सहित शहर में लगे विभिन्न पौधों के लिए नि:शुल्क खाद भी उपलब्ध हो सकेगी। खाद मिलने से पालिका के पैसों की बचत होगी। वहीं खाद मिलने से शहर के पार्क भी हरे-भरे बने रहेंगे व शहर की सुंदरता व स्वच्छता भी बनी रहेगी।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज