देश में कोरोना से अब तक 1080 मौत

जस्ट टुडे
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को संक्रमण के चलते 69 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 1080 पहुंच गया। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 32 मौतें हुईं। इसमें 26 लोग मुंबई के रहने वाले थे। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है।



इसके पहले मंगलवार को ही एक दिन में सबसे ज्यादा 31 लोगों ने यहां दम तोड़ा था। केवल मुंबई के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां अब तक 270 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को गुजरात में भी 16 लोगों की मौत हुई। इनमें 9 लोग अहमदाबाद से थे। राज्य में अब तक 197 संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। मध्य प्रदेश में 10 संक्रमित मरीजों की जान गई। उधर उत्तर प्रदेश में 5, राजस्थान में 3, तमिलनाडु में 2 और कर्नाटक में एक की मौत हुई। 


9 दिन में 513 लोगों की जान गई


मंगलवार को रिकॉर्ड 71 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। यह अब तक हुई मौतों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 26 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 60 मौतें हुई थीं। देश में मौत के ग्राफ पर नजर डालें तो महज 9 दिनों में 513 लोगों की मौत हुई है। इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

ग्रेटर चेयरमैन अरुण शर्मा बने ‘डायनेमिक पार्षद’