छुट्टी के दिन भी सांगानेर में मुस्तैद रहे कोरोना वॉरियर्स

रविवार को 5601 लोगों की टीम ने की स्क्रीनिंग 

जस्ट टुडे
जयपुर। सांगानेर स्थित कागजी मोहल्ले में अभी तक 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी कोरोना वॉरियर्स की टीम दिनभर सांगानेर क्षेत्र में सक्रिय रहे। कोरोना वॉरियर्स अपने परिवार को छोड़कर और अपनी जिन्दगी दांव पर लगाकर जनता को बचाने के लिए ढाल का कार्य कर रहे हैं, ताकि अन्य संभावित पॉजिटिव का पता समय रहते लगाया जा सके। इससे संक्रमण ज्यादा लोगों में नहीं फैल पाता है। 



ब्लॉक सीएमओ, सांगानेर धनेश्वर शर्मा ने बताया कि रविवार को कागजी मोहल्ले में चिकित्सा विभाग की 23 टीमों ने 1893 घरों का सर्वे किया। इनमें करीब 5601 लोगों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग में लोगों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री, पिछले दिनों कितने लोगों से मिले, किसी बाहरी व्यक्ति के उनके यहां आने, पहले से किसी बीमारी से ग्रसित होने सहित कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जिनके आधार पर प्रथमदृष्टया यह अनुमान लग जाता है कि कहां पर कोरोना संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है। 

6 दिन में 94488 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

सांगानेर के कागजी मोहल्ले में लगातार घरों का सर्वे और लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रविवार को अवकाश होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा टीम भले ही कम थीं, लेकिन, फिर भी लोगों की स्क्रीनिंग की। आंकड़ों के मुताबिक छह दिनों के अंदर कोरोना वॉरियर्स करीब 94488 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा विभाग कितना संजीदा है।

कब               कितने घर      कितने लोग
21 अप्रेल           2750               14,500
22 अप्रेल           3957               20266
23 अप्रेल           3874               18024
24 अप्रेल           4151                20823
25 अप्रेल           2996                15274
26 अप्रेल           1893                 5601


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज