अभिनेता इरफान खान के शव को वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया

जस्ट टुडे
मुम्बई। अपनी आंखों की अदाकारी के लिए मशहूर 53 वर्षीय अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुम्बई के वर्सोवा कब्रिस्तान में अभिनेता इरफान खान के शव को दफनाया गया। 
कोलन इंफेक्शन के चलते मंगलवार को उन्हें मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को मिलीं खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया। फिल्म मेकर शुजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।



पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे परिवार को इस आघात को सहने की शक्तिा प्रदान करें। 

2018 में चला था ट्यूमर का पता

बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। बीते दिनों उनकी मां का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

खो दिया टैलेंट का पावरहाउस- राजे


इरफान खान के निधन का दुख है। शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ वह रिसर्जेंट राजस्थान का चेहरा भी थे। आज दुनिया के फिल्म जगत ने टैलेंट का पावरहाउस खो दिया। उनकी याद आएगी।

20 लोगों को दी गई इजाजत

इरफान खान का अंतिम संस्कार 5 बजे किया गया। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए और किसी भी एक्टर और इंडस्ट्री के लोगों को वहां तक पहुंचने की इजाजत नहीं दी। उनकी अंतिम यात्रा में केवल 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई।


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज