भाजयुमो ने किया प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान का आगाज

जस्ट टुडे
जयपुर। केन्द्र में मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे बूथ सम्पर्क अभियान के तहत आज भाजयुमो टीम राजस्थान के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा की अगुवाई में जयपुर के बगड़िया भवन मार्केट से इस अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान की शुरूआत 8 जून को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां द्वारा आमेर स्थित शिलामाता मन्दिर से की गई थी।


इसी क्रम में आज इस अभियान के द्वारा भाजयुमो ने अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान की शुरूआत की।


भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा ने बताया कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पत्र के माध्यम से लेकर जाना युवा मोर्चा के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा और पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज