जयपुर में 223 कोरोना संक्रमित...175 रामगंज में, राजापार्क में भी कर्फ्यू 

प्रदेश में 561 हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमितों के मामले

जस्ट टुडे
जयपुर। प्रदेश में सरकार की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के बावजूद कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ ही रहे हैं। शुक्रवार को राजस्थान में 98 नए केस सामने आए। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 561 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण अब 24 जिलों तक पहुंच चुका है।


                                   बेरिकेडिंग लगाकर पूरा परकोटा किया सील 

जयपुर की बात की जाए तो जयपुर में यह आंकड़ा 223 संक्रमितों का हो गया। इनमें दो इटली के नागरिक भी शामिल हैं। जयपुर में शुक्रवार को 53 नए कोरोना संक्रमित केस आए, जिनमें 38 सिर्फ रामगंज से थे।


175 सिर्फ रामगंज में आए केस


जानकारों के मुताबिक जयपुर में आए 223 केस में से करीब 175 केस अकेले रामगंज के हैं। इसके अलावा 12 नीलगरों का मोहल्ला, पुरानी बस्ती तथा शेष भट्टा बस्ती, आदर्शनगर, खोह नागोरियान, आदर्श नगर, माणकचौक, सुभाषचौक व अन्य इलाकों के हैं। 


माणक चौक थाने का कांस्टेबल आया पॉजिटिव, राज्य का पहला मामला

वहीं, राज्य में पहली बार किसी पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया। यहां जयपुर कमिश्नरेट के माणकचौक थाने के एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद संक्रमित कांस्टेबल और उसके साथ मौजूद 14 कांस्टेबलों को आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया।


राजापार्क में एक किमी. दायरे में लगाया कर्फ्यू 



                                        राजापार्क में लगा कर्फ्यू, बेरिकेडिंग लगाकर इलाका किया सील

इससे पहले गुरुवार रात को राजापार्क में एक व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद शुक्रवार को आदर्श नगर थाना इलाके में राजापार्क और गुरुनानक नगर में एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां बेरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया गया। इस कॉलोनी में दमकल की गाडिय़ों से मकान व दुकानों, सड़क पर खड़ी गाडिय़ों को सेनेटाइज करवा गया। इससे पहले पूरे परकोटे के 7 थाना क्षेत्र और इसके बाहर आदर्श नगर, लालकोठी, खोहनागोरियान में भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद कर्फ्यू लगाया जा चुका है। 


लोगों पर सख्ती, जब्त किए वाहन


                              कभी राहगीरों से गुलजार रहने वाली बड़ी चौपड़ पर छाया सन्नाटा

आंकड़े लगातार बढऩे से जयपुर में शुक्रवार को और भी ज्यादा सख्ती कर दी गई। सड़क पर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती बरती। उनके खिलाफ कार्रवाई कर वाहन जब्त किए। सोशल मीडिया पर गलत मैसेज पोस्ट कर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी कर गिरफ्तारी की गई। इसी तरह, शहर में लोग अब गंभीर होकर घरों में ही वक्त निकाल रहे हैं। कई 
कॉलोनियों में लोगों ने मोहल्लों के मुख्य प्रवेश पर लोहे व लकड़ी के बेरिकेट्स लगा दिए हैं। ताकि कोई प्रवेश नहीं कर सके।


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज