130295 लोग...सांगानेर में आखिर क्यों है जान दांव पर? 

बुधवार को 11666 लोगों की कोरोना वॉरियर्स ने की स्क्रीनिंग 

जस्ट टुडे
जयपुर। सांगानेर स्थित कागजी मोहल्ले में अभी तक 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। बुधवार को कोरोना वॉरियर्स की करीब 41 टीम ने कागजी मोहल्ले में दिनभर घरों का सर्वे किया। कोरोना वॉरियर्स पिछले नौ दिनों से लगातार सांगानेर में अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को भी समझने की जरूरत है कि चिकित्सा विभाग की हिदायतों का पूरी तरह से पालन करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें।



प्रतीकात्मक फोटो

ब्लॉक सीएमओ, सांगानेर धनेश्वर शर्मा ने बताया कि बुधवार को कागजी मोहल्ले में चिकित्सा विभाग की 41 टीमों ने 2392 घरों का सर्वे किया। इनमें करीब 11666 लोगों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग में लोगों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री, पिछले दिनों कितने लोगों से मिले, किसी बाहरी व्यक्ति के उनके यहां आने, पहले से किसी बीमारी से ग्रसित होने सहित कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जिनके आधार पर प्रथमदृष्टया यह अनुमान लग जाता है कि कहां पर कोरोना संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है। 


9 दिन में 130295 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

सांगानेर के कागजी मोहल्ले में लगातार घरों का सर्वे और लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार तक नौ दिनों के अंदर कोरोना वॉरियर्स करीब 130295 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा विभाग कितना संजीदा है।

कब           कितने घर         कितने लोग
21 अप्रेल        2750                    14,500
22 अप्रेल        3957                    20266
23 अप्रेल        3874                    18024
24 अप्रेल        4151                     20823
25 अप्रेल         2996                   15274
26 अप्रेल        1893                     5601
27 अप्रेल         2653                   12564
28 अप्रेल         1802                   11577
29 अप्रेल         2392                    11666


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज